भारत में डिमेंशिया देखभाल के लिए साधन और संस्थाएं

इस पृष्ठ पर भारत में उपलब्ध डिमेंशिया (मनोभ्रंश) देखभाल की समर्थक सेवाओं/ संस्थाओं/ संगठनों के बारे में जानकारी दी गयी है। यदि आपको इसमें कोई त्रुटि नज़र आये, या आपका कोई सुझाव हो तो कृपया हम से सम्पर्क करें। [अस्वीकरण. ]

संसाधन की जानकारी बदलती रहती है। हमारे अँग्रेज़ी वेबसाइट के पृष्ठ को भी देखें: Dementia Caregiver Resources across India Opens in new window.

अपने शहर में उपलब्ध सेवाओं की जानकारी के लिए यह लिंक भी देखें: आपके शहर/ क्षेत्र में डिमेंशिया और देखभाल के लिए साधन.

इस पृष्ठ पर:

ARDSI (Alzheimer’s and Related Disorders Society of India) और उसके विभिन्न शहरों में चैप्टर (chapter) और सेवाएँ.

ARDSI (Alzheimer’s and Related Disorders Society of India, अल्ज़ाइमर एंड रिलेटेड डिसऑर्डर सोसाइटी ऑफ़ इंडिया) भारत में डिमेंशिया के लिए राष्ट्रीय संस्था है और डिमेंशिया के लिए अंतरराष्ट्रीय संस्था, अल्ज़ाइमर डिज़ीज़ इंटरनेशनल (ADI) में भारतीय सदस्य संस्था है। उनकी वेबसाइट ardsi.orgOpens in new window(हो सकता है कि इसमें सभी ज़रूरी जानकारी न हो या इसे अपडेट न किया गया हो)। वे Facebook पर ARDSI National Office (ARDSI Voice) FB page Opens in new window पर मौजूद हैं। संपर्क के लिए ARDSI का राष्ट्रीय कार्यालय दिल्ली में है, जबकि उनका राष्ट्रीय प्रशासनिक कार्यालय कुन्नमकुलम, त्रिशूर, केरल में है। संपर्क नंबर: 04885 223801 (कार्यालय), ईमेल आईडी: ardsinationaloffice@gmail.com है। उन्होंने ‘डिमेंशिया इंडिया रिपोर्ट 2010’ (सितंबर 2010 में जारी) और ‘डिमेंशिया इंडिया स्ट्रैटेजी 2018’ (सितंबर 2018 में जारी) जैसी रिपोर्ट प्रकाशित की हैं।

ARDSI के कई शहरों में चैप्टर हैं, और ये डिमेंशिया से जुड़ी कई तरह की सेवाएँ देते हैं। उपलब्ध सेवाओं के उदाहरण (ये हर चैप्टर के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं) हैं: मेमोरी क्लिनिक, देखभाल करने वालों के लिए सपोर्ट ग्रुप, जाँच के लिए घर पर विज़िट, घर पर देखभाल करने वालों और पेशेवर देखभाल करने वालों के लिए ट्रेनिंग, डे-केयर सेंटर, काउंसलिंग और हेल्पलाइन। ये चैप्टर जागरूकता कार्यक्रमों, विश्व अल्ज़ाइमर दिवस के कार्यक्रमों और अन्य आयोजनों के ज़रिए डिमेंशिया के बारे में जानकारी भी फैला सकते हैं। कुछ ARDSI चैप्टर रजिस्टर्ड NGO हैं, जबकि कुछ नहीं हैं। कुछ चैप्टर अपनी वेबसाइट भी चलाते हैं, हालाँकि हो सकता है कि उन्हें नियमित रूप से अपडेट न किया जाता हो। कुछ चैप्टर सक्रिय रूप से सपोर्ट, सेवाएँ, ट्रेनिंग वगैरह देते हैं, जबकि कुछ सक्रिय नहीं हैं, हालाँकि संपर्क करने पर वे मदद कर सकते हैं। नवीनतम जानकारी पाने के लिए इन संस्थाओं से फ़ोन या ईमेल के ज़रिए संपर्क करना सबसे अच्छा है।

कुछ ARDSI चैप्टर शहर के जाने-माने अस्पतालों या बुज़ुर्गों की देखभाल करने वाली बड़ी संस्थाओं के साथ मिलकर या उनके द्वारा चलाए जाते हैं। चैप्टर के बारे में जानकारी ardsi.orgOpens in new window पर और शहर या क्षेत्र के हिसाब से City-wise/ region-wise dementia care information Opens in new window पर उपलब्ध है।

[ऊपर]

Dementia India Alliance.

डिमेंशिया इंडिया अलायंस। 2023 में शुरू हुआ ‘डिमेंशिया इंडिया अलायंस’ (Dementia India Alliance) एक नॉन-प्रॉफिट, परिवार के देखभाल करने वालों पर केंद्रित राष्ट्रीय संगठन है। इसका मुख्य उद्देश्य परिवार के देखभाल करने वालों की मदद करना और डिमेंशिया के प्रति जागरूक और समावेशी समाज बनाना है। यह संगठन डिमेंशिया से पीड़ित लोगों और उनके परिवारों के जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए कई पहल और सेवाएँ शुरू करने की योजना बना रहा है। सितंबर 2023 में, उन्होंने ‘नेशनल डिमेंशिया सपोर्ट लाइन’ (National Dementia Support Line) शुरू करने की घोषणा की, जिसका नंबर 8585 990 990 है और इसमें कई भारतीय भाषाओं में सेवाएँ दी जाती हैं (उनका पेज देखें: National Support Line देखें Opens in new window)। उन्होंने ‘DIA-DemClinic’ नाम से एक ऑनलाइन मेमोरी क्लिनिक शुरू करने की भी घोषणा की; आप इसकी जानकारी उनके पेज ‘DemClinic Opens in new window‘ पर देख सकते हैं।

[ऊपर]

डिमेंशिया डे केयर और रहने के लिए रिस्पाइट होम (Dementia Day Care and Respite care).

भारत में डिमेंशिया वाले लोगों के लिए उपयुक्त डे केयर (दिन में देखभाल के लिए) और केयर होम (दिन-रात की देखभाल के लिए रहने की जगह ) बहुत कम हैं। हमारे पास उपलब्ध जानकारी हमारे अँग्रेज़ी वेबसाइट के इन सेक्शन में देखें: Dementia Caregiver Resources across India: Dementia Day Care and Respite care Opens in new window और City-wise/ region-wise dementia care information) Opens in new window.

[ऊपर]

डिमेंशिया हेल्प-लाइन (Dementia Helplines).

डिमेंशिया से ग्रस्त व्यक्तियों और उनकी देखभाल कर्ताओं के समर्थन के लिए कुछ शहरों में डिमेंशिया हेल्प लाइन (Dementia Helplines) मौजूद हैं। त्रुटि हो तो बताएं।

  • टेली-मानस (Tele-MANAS): मानसिक स्वास्थ्य के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की टेली-काउंसलिंग हेल्पलाइन: संपर्क: टोल-फ्री, 24/7 हेल्पलाइन नंबर 14416 या 1-800-91-4416 यह डिमेंशिया के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है, और यह कई भाषाओं में उपलब्ध है।
  • नेशनल डिमेंशिया सपोर्ट लाइन (National Dementia Support Line, Dementia India Alliance) 8585 990 990 पर, सोमवार से शनिवार, सुबह 8:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक।The National Dementia Support Line (from Dementia India Alliance) at 8585 990 990, 8:00am to 6:00pm, Monday through Saturday.

इसके अतिरिक्त कई शहरों में स्थानीय डिमेंशिया संस्थाएं हेल्पलाइन हैं। नवीनतम जानकारी के लिए हमारे अंग्रेजी साईट को देखें: Dementia Caregiver Resources across India.

[ऊपर]

डिमेंशिया और देखभाल संबंधी अन्य संस्थाएं और साधन (Other resources for dementia diagnosis and caregiver support).

डिमेंशिया और देखभाल संबंधी सहायता आपको अपने शहर के किसी बड़े अस्पताल के न्यूरोलोजी (neurology) या साईकाइट्री (psychiatry) डिपार्टमेंट से मिल सकते है, या किसी स्पेशलिस्ट अस्पताल से, जैसे कि, बेंगलुरु में NIMHANS Opens in new window। आप उचित विशेषज्ञ जैसे तंत्रिका विज्ञानी (neurologist) या मनोचिकित्सक (psychiatrist) या जराचिकित्सक (geriatrician) से सलाह करें।

कुछ देखभाल करने वालों अपने अनुभव ऑनलाइन बांटते हैं, और कुछ ने मिल कर सपोर्ट ग्रुप और ऐसे समुदाय (कम्यूनिटी, caregiver community) भी बनाए हैं जहाँ वे एक दूसरे का समर्थन करते हैं। यदि आप इसके बारे में अधिक जाना चाहते हैं तो हमारा अँग्रेज़ी का पृष्ठ देखें।

डिमेंशिया से ग्रस्त व्यक्ति की देखभाल में परिवार वालों को कई बार कठिन निर्णय लेने पड़ते हैं। एक तरफ तो वे चाहते हैं कि व्यक्ति को तकलीफ न हो, पर कई बार ऐसा लगता है कि व्यक्ति को अस्पताल ले जाते हैं, तो भी व्यक्ति परेशान हो जाते हैं, और कुछ उपचार भी इतनी तकलीफ देते हैं कि समझ में नहीं आता कि इलाज़ करना ठीक रहेगा या व्यक्ति को चैन से रहने दिया जाए। जैसे कि, अंतिम अवस्था में व्यक्ति को ट्यूब फीडिंग करवाएं या नहीं, एंटीबायोटिक दें या नहीं। ऐसे मामलों में सलाह देने के लिए एक खास चिकित्सक स्पेशलटी है, जिसके विशेषज्ञ इन पहलुओं पर उचित सलाह दे सकते है: पेलियेटिव केयर (palliative care, प्रशामक/ उपशामक देखभाल)। भारत में उपलब्ध पेलियेटिव केयर (palliative care)साधनों के लिए देखें हमारा अँग्रेज़ी पृष्ठ: Dementia Caregiver Resources across India: Palliative care resources Opens in new window.

[ऊपर]

अन्य वृद्धों के क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्थाएं और एल्डर हेल्प लाइन (Organizations working for elders, and elder help lines).

Helpage India वृद्धों के क्षेत्र में कार्य करने वाली एक प्रमुख संस्था है, और यह अन्य संस्थाओं के प्रोग्राम का समर्थन भी करती है, जिसमे डिमेंशिया से सम्बंधित प्रोग्राम भी हैं। ARDSI के कुछ प्रोग्राम का समर्थन भी इसमें शामिल है। उनका वेबसाइट देखें Opens in new window जहाँ उनके प्रोजेक्ट पर जानकारी है, और उपयोगी डाउनलोड भी हैं। उनकी निशुल्क हेल्पलाइन का नंबर 1800-180-1253 है।

Dignity Foundation एक संस्थान है जो वृद्धों के क्षेत्र में कार्य करता है, और डिमेंशिया के लिए भी कुछ सेवाएँ देता है, जैसे कि कुछ बड़े शहरों में उन के डिमेंशिया डे केयर सेंटर हैं। नेरल (महाराष्ट्र, मुंबई के पास) में Dignity का एक “होम” ” है जहाँ वे डिमेंशिया से ग्रस्त लोगों को भी प्रवेश देते हैं। Dignity वृद्धों के लिए हेल्प लाइन भी चलाता है। उनकी सब सेवाओं के बारे में जानने के लिए उनसे सम्पर्क करें:उनका वेबसाइट यहाँ है Opens in new window। उनकी हेल्पलाइन का नंबर 1800 267 8780 है।

वृद्धावस्था सम्बंधी निदान (Old Age Solutions) वृद्धों के लिए एक टेक्नॉलजी समाधान पोर्टल है जो विज्ञान और औद्योगिकी मंत्रालय और अखिल भारतीय अयुर्विज्ञानिक संसथान (Department of Science and Technology and AIIMS) की प्रस्तुति है (अंग्रेजी और हिन्दी)। इस पोर्टल पर वृद्धों के लिए स्वास्थ्य, पौष्टिक भोजन, मनोरंजन, वातावरण, मेल-जोल, और बुजुर्गों के लिए सहायक यंत्रों के बारे में उपयोगी जानकारी पेश करी गई है. साइट Opens in new window यदि काम न करे तो इसका आर्काइव (archived copy) Opens in new window देखें। ।

यदि आप वृद्ध हैं और सहायता चाहते हैं, या यदि आपको किसी वृद्ध के लिए सहायता चाहिए, तो अपने शहर की एल्डर हेल्प लाइन (वरिष्ठ नागरिक हेल्पलाइन) फोन करके देखें; ये हेल्प लाइन अक्सर शहर के पुलिस विभाग और किसी गैर लाभकारी संस्था (NGO ) द्वारा चलाई जाती हैं और यहाँ अनेक प्रकार की जानकारी और सहायता मिल सकती है। इसके अतिरिक्त, अपने शहर की वृद्ध हेल्प लाइन के लिए आप हमारे इस लिंक पर भी देख सकते हैं:आपके शहर/ क्षेत्र में डिमेंशिया और देखभाल के लिए साधन.

केन्द्रीय सरकार द्वारा एक नैशनल हेल्पलाइन फॉर सीनियर सिटिज़न्स (वरिष्ठ नागरिक राष्ट्रीय हेल्पलाइन) भी उपलब्ध है, जो टोल-फ्री(नि शुल्क) है और सप्ताह के सभी सातों दिन, सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक 14 567 पर उपलब्ध है। (अधिक जानें [new window]).

[ऊपर]

अन्य उपयोगी संस्थाएं और हेल्प लाइन (Other useful organizations/ helplines).

अवसाद (डिप्रेशन)/ तनाव (स्ट्रेस/ आत्महत्या (खुदकुशी) इत्यादि की भावनाएं हों, तो सहायता के लिए उपलब्ध साधनों से ज़रूर सम्पर्क करें और जल्द से जल्द सहायता प्राप्त करें।

एक मुख्य संसाधन है Tele-MANAS (टेली मानस) जो स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की पहल है। इसके अंतर्गत एक निशुक्ल , सप्ताह के सातों दिन, 24 घंटे की हेल्पलाइन को 14 416 पर देश भर में उपलब्ध करा गया है। संपर्क करने वाले अपनी पसंद की भाषा चुन सकते हैं। यह सेवा 1-800-91-4416 पर भी उपलब्ध है। (अधिक जानें Opens in new window).

इस के अतिरिकी अन्य कई मानसिक स्वास्थ्य संबंधित हेल्पलाइन भी हैं, आप इन साधनों के लिए देखें हमारा अँग्रेज़ी पृष्ठ: Dementia Caregiver Resources across India: Helplines when distressed/ depressed Opens in new window.

[ऊपर]

इस सेक्शन के अन्य पृष्ठ भी देखें, जिनमें आपके शहर/ प्रदेश में साधन, ऑनलाइन उपलब्ध हिंदी साधन/ लेख / पत्रिकाएं, और हिंदी वीडियो के लिंक हैं।

इस पृष्ठ का विस्तृत और नवीनतम अँग्रेज़ी संस्करण यहाँ उपलब्ध है: Dementia Caregiver Resources across India Opens in new window. अँग्रेज़ी पृष्ठ पर जानकारी ज़्यादा अपडेटेड होगी, और अधिक उपयोगी संसाधन भी दिए गए होंगे, पर इनमें से कुछ संसाधन हिंदी में जानकारी नहीं दे पाएंगे। वे अँग्रेज़ी में या कुछ अन्य भारतीय भाषाओं में होंगे।

अस्वीर्करण: पृष्ठ पर दिए गए संसाधन/ लिंक सिर्फ आपकी सुविधा और जानकारी के लिए हैं। हम इन लिंक पर उपलब्ध जानकारी की सटीकता , समयबद्धता और वास्‍तविकता की ज़िम्मेदारी नहीं लेते। यह भी याद रखें कि संस्थाएं आती-जाती रहती हैं और वे कौनसी सेवाएँ प्रस्तुत कर रही हैं, यह भी बदलता रहता है, इसलिए आप उनसे स्वयं सम्पर्क करके निश्चित करें कि वे आपके लिए उपयुक्त हैं या नहीं, और वे कितनी विश्वसनीय हैं।

Previous: अन्य डिमेंशिया संसाधन Next: आपके शहर/ क्षेत्र में डिमेंशिया और देखभाल के लिए साधन

डिमेंशिया केयर नोट्स (हिंदी )