इस पृष्ठ पर इस वेबसाइट (डिमेंशिया हिंदी (dementiahindi.com)) की गोपनीयता व कुकीज़ संबंधी नीति है। इस साईट का इस्तेमाल करना आपकी इस नीति से सहमती इंगित करता है। यदि आपको यह नीति मान्य नहीं है तो कृपया साईट का इस्तेमाल न करें।
आपकी निजी जानकारी और विज्ञापन.
डिमेंशिया हिंदी वेबसाइट पर उपलब्ध सामग्री नि:शुल्क है। इसे पढ़ने के लिए हम आपसे नाम, पता, फ़ोन नंबर या किसी भी तरह की व्यक्तिगत जानकारी नहीं मांगते हैं। इस साईट पर कोई लक्षित (targeted) विज्ञापन नहीं है। साईट पर आने वालों की कोई भी जानकारी हम किसी अन्य पार्टी को सार्वजनिक नहीं करते हैं, न ही बेचते हैं, न ही किराये पर देते हैं।
साईट पर उपयोग होने वाली सेवाएं और कुकीज़
साईट को उपयोगी और सुविधाजनक बनाने के लिए हम कुछ बाहरी सेवाओं का इस्तेमाल करते हैं। चूंकि ये सेवाएं थर्ड पार्टी चलाती और अपडेट करती हैं, उनकी सबसे भरोसेमंद और नवीनतम जानकारी के लिए उन्हीं की गोपनीयता नीति देखना सही रहेगा।
गूगल एनालिटिक्स (गूगल वैश्लेषिकी) सेवा.
साईट की सामग्री बेहतर बनाने के लिए हम यह समझने के लिए गूगल एनालिटिक्स (Google Analytics) का इस्तेमाल करते हैं कि साईट का इस्तेमाल किस तरह होता है — किसी एक व्यक्ति की पहचान करने के लिए नहीं। हम आपका नाम, पता, फ़ोन नंबर, इत्यादि नहीं जानते हैं। गूगल इस डेटा को किस तरह इकट्ठा, इस्तेमाल और सुरक्षित रखता है, इसके लिए देखें गूगल की गोपनीयता नीति Opens in new window । यदि आप गूगल एनालिटिक्स के कुकीज़ से “ऑप्ट आउट” करना चाहें, तो गूगल का आधिकारिक ब्राउज़र ऐड-ऑन इस्तेमाल करें: यहाँ देखें Opens in new window।
थर्ड पार्टी एम्बेडेड सामग्री और सोशल मीडिया शेयर.
इस साईट के कुछ पृष्ठों पर थर्ड पार्टी साईट (जैसे कि यूट्यूब या स्लाइडशेयर) से एम्बेडेड सामग्री (वीडियो, प्रेजेंटेशन, इत्यादि) हो सकती है। पृष्ठ शेयर करने की सुविधा के लिए हम थर्ड पार्टी टूल (जैसे कि जेटपैक) का भी इस्तेमाल करते हैं।
ऐसी एम्बेडेड सामग्री या शेयर बटन का इस्तेमाल करते वक्त संबंधित थर्ड पार्टी आपकी कुछ जानकारी का इस्तेमाल कर सकती है, या आपकी डिवाइस पर कुकी रख सकती है। हम इन थर्ड पार्टी की कुकी नीति को नियंत्रित नहीं करते हैं — उनकी अपनी गोपनीयता नीति लागू होती है। सटीक जानकारी के लिए संबंधित सेवा (जैसे यूट्यूब, स्लाइडशेयर, जेटपैक, या फेसबुक जैसी सोशल मीडिया साईट) की गोपनीयता नीति देखें।
सहमति कुकीज़ .
आप हमारी गोपनीयता व कुकीज़ संबंधी नीति देख चुके हैं और अपनी सहमति (पृष्ठ पर बैनर के ज़रिये) दे चुके हैं — यह जानकारी भी एक कुकी में दर्ज होती है, ताकि साईट आपको बार-बार यह सूचना न दिखाए। यह कुकी 180 दिन तक रहती है, और अन्य कुकीज़ की तरह, आप चाहें तो इसे पहले भी हटा सकते हैं।
कुकीज़ के बारे में सामान्य जानकारी
“कुकीज़” आपकी डिवाइस पर रखी गयी छोटी फ़ाइलें हैं, जो साईट का इस्तेमाल आसान बनाने में मदद करती हैं — जैसे कि आपकी पसंद याद रखना, या यह समझना कि साईट की सामग्री कैसे बेहतर करी जा सके। कुकीज़ को देखने, प्रबंधित करने या हटाने के लिए अपने ब्राउज़र (जैसे Chrome, Firefox, Safari, Edge) की सेटिंग्स या “मदद (Help)” सेक्शन देखें — हर ब्राउज़र में यह जानकारी मौजूद होती है, और वहीं सबसे अद्यतन (up-to-date) तरीका मिलेगा।
नोट: इस पृष्ठ पर हमारी गोपनीयता व कुकीज़ संबंधी नीति है। साईट की सामग्री के अन्य इस्तेमाल और कॉपीराइट जानकारी के लिए देखें: वेबसाइट के बारे में अकसर पूछे जाने वाले सवाल।